नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अयोध्या नतीजे : बंगाल में पुलिस थाने हाई अलर्ट पर, राजनीतिक दलों की शांति बनाए रखने की अपील

अयोध्या नतीजे  : बंगाल में पुलिस थाने हाई अलर्ट पर, राजनीतिक दलों की शांति बनाए रखने की अपील
Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर सभी पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रखा है. दूसरी ओर, राजनीतिक दलों ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि फैसले के बाद कोई अप्रिय घटना न हो.



पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों को शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करना और शांति बनाए रखनी चाहिए. माकपा के महासचिव सूर्य कांत मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘हम बंगाल में हर किसी खासतौर से सभी वाम और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से लोगों के बीच शांति, सौहार्द तथा एकता बनाए रखने की अपील करते हैं.’ इस बीच राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.



एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को काफी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मिलाद-उन-नबी मनाया जाना है. गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल के सभी पुलिस थानों में हर किसी को अलर्ट पर रखा गया है. हमने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले और मिलाद-उन-नबी के जश्न को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में स्थिर और मोबाइल पुलिस बल की व्यवस्था की है.’



पुलिसकर्मियों को मस्जिदों के बाहर और अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है जहां मिलाद-उन-नबी के जश्न समारोहों की व्यवस्था की गयी है. आईपीएस अधिकारी ने बताया, ‘हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और पश्चिम बंगाल में शांति एवं सौहार्द्र बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे. जो भी बाधा पैदा करने की कोशिश करेगा उससे कानून के अनुसार निपटा जाएगा.’

 


Share

Leave a Reply