BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा खान, सोना महापात्रा ने किया सपोर्ट..

 बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा खान, सोना महापात्रा ने किया सपोर्ट..
Share

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी बेटी आयरा खान इन दिनों ट्रोल हो रहे हैं और इसकी वजह एक तस्वीर रही जो आयरा खान के जन्मदिन पर सामने आई। जी दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर की बेटी का बर्थडे लुक देख फैंस ने उन्हें और आमिर दोनों को आड़े हाथ ले लिया है। आप सभी जानते ही होंगे बीते दिन सोशल मीडिया पर आमिर उनकी बेटी की जन्मदिन मनाते ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। वहीं सामने आई तस्वीर में आयरा खान बिकनी पहने जन्मदिन का केक काटती नजर आई थीं, जिसके बाद उन्हें और आमिर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।


अब इन सभी के बीच आयरा खान के सपोर्ट में आईं हैं मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा। जी दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है और इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, इरा खान की पसंद की पोशाक पर नाराजगी जताने वाले या इसे आमिर खान ने क्या कहा, क्या किया या क्या नहीं, ऐसे लोग कृपया ध्यान दें, वह 25 वर्ष की है। एक स्वतंत्र सोच वाली, वयस्क महिला। वह अपनी पसंद से रह रही है। उसे इसके लिए पिता या आपकी स्वीकृति की जरूरत नहीं है।


इसी के साथ अपने इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने पितृसत्ता भारत जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं उनके पोस्ट पर कई अन्य लोगों ने भी ख़ुशी जताई है। एक प्रशंसक ने लिखा, मैं वास्तव में आपके खुलेपन और उनकी स्वतंत्रता और जीवन का आनंद लेने के विकल्पों की सराहना करता हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अपनी किस्मत को हर दिन धन्यवाद देता हूं कि मैं भारत में नहीं रहता हूं और मेरी बेटी जैसे चाहे वैसे कपड़े पहन सकती है। हालाँकि कुछ लोगों का कहना है कि सोना को आयरा खान का सपोर्ट नहीं करना चाहिए।


Share

Leave a Reply