नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, रद्द होंगे लाखों राशन कार्ड, नहीं मिलेगा फ्री राशन !

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, रद्द होंगे लाखों राशन कार्ड, नहीं मिलेगा फ्री राशन !
Share

 Ration Card : राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी राशन कार्डहोल्डर (Ration Cardholder) हैं तो जल्द ही आपका कार्ड भी रद्द (Ration card cencellation) होने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में लाखों लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल किया जाएगा. अब देश के लाखों लोगों को फ्री राशन की सुविधा नहीं मिलेगी.

10 लाख कार्ड होंगे रद्द 

सरकार ने बताया है कि देश में करीब 10 लाख लोग फर्जी तरीके से फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं. इन सभी लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल कर दिया जाएगा. करीब 10 लाख लोगों के राशन कार्ड को चिन्हित किया गया है. इन कार्ड को जल्द ही रद्द कर दिया जाएगा. सरकार ने इसकी लिस्ट तैयार कर ली है.

80 करोड़ लोगों को मिल रहा फ्री राशन

आपको बता दें जिन भी लोगों का कार्ड फर्जी मिला है उन लोगों से सरकार की तरफ से वसूली भी की जाएगी. देशभर में इस समय करीब 80 करोड़ लोग फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं. अपात्र राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं, चावल और चने नहीं मिलेगा.

डीलर के पास भेजी जाएगी लिस्ट

सरकार ने बताया है कि जो भी अपात्र लोग हैं उनकी पूरी लिस्ट डीलर के पास भेज दी जाएगी. इसके बाद में डीलर इन लोगों को राशन नहीं देंगे. डीलर नाम चिंहित कर ऐसे कार्ड धारकों की रिपोर्ट जिला मुख्यालयों को भेजेंगे. जिसके बाद इनके कार्ड रद्द कर दिये जाएंगे.

किन लोगों के कार्ड होंगे कैंसिल

NFSA से मिली जानकारी के मुताबिक, जो भी कार्ड धारक इनकम टैक्स भरते हैं या फिर जिनके पास में 10 बीघा से ज्यादा जमीन है उन लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए जाएंगे. ऐसे लोगों को फ्री राशन नहीं मिलेगा. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्री राशन लेकर व्यापार करते हैं. ऐसे लोगों को भी चिंहित किया है. इन लोगों के कार्ड को भी कैंसिल किया जाएगा.


Share

Leave a Reply