BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर: फील्डिंग के दौरान दल के सबसे युवा खिलाड़ी और उदयमान बल्लेबाज हुए चोटिल

 टीम इंडिया के लिए बुरी खबर: फील्डिंग के दौरान दल के सबसे युवा खिलाड़ी और उदयमान बल्लेबाज हुए चोटिल
Share

नई दिल्ली। चेन्नई में भारतीय टीम जीत के मुहाने पर खड़ी है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, दल के सबसे युवा खिलाड़ी और उदयमान बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और इसी वजह से वह मैच के चौथे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे हैं। मैच के तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान गिल को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी। गिल को स्कैन के लिए ले जाया गया है। मेडिकल टीम उनकी चोट की जांच कर रही है और नजर बनाए रखी है। गिल मैच के के चौथे दिन फील्डिंग नहीं करेंगे और तीसरे और चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला उनकी स्कैन रिपोर्ट देखने के बाद लिया जाएगा। मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है। भारत ने टॉस जीतकर पहले पारी में 329 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की टीम 100 रनों से पहले चार विकेट गंवाकर मुश्किल में घिरी हुई है। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था और सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की नजर इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर है। 

Share

Leave a Reply