नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर : राजधानी में 17 नवम्बर से 10 प्रतिशत तक महँगी हो सकती है शराब, जाने क्या है इसकी वजह

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर : राजधानी में 17 नवम्बर से 10 प्रतिशत तक महँगी हो सकती है शराब, जाने क्या है इसकी वजह
Share

नई दिल्ली | दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है. महंगाई की मार अब शराब पर भी पड़ सकती है. बता दें कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब 17 नवंबर से निजी दुकानों के खुलने के साथ शराब महंगी हो सकती है और इसके दाम में 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि सभी प्रकार की शराब की कीमतों में 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है

5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है
बता दें कि दिल्ली में आबकारी विभाग फिलहाल पंजीकृत होने वाले शराब के ब्रांडों का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) तय करने कर काम कर रहा है. इस संबंध में एक शराब कारोबारी ने बताया कि, ‘थोक मूल्य में वृद्धि से शराब की कीमतों में कम से कम 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ेंगी यह 2021-22 के लिए आबकारी नीति के अनुसार नई खुदरा प्रणाली के लागू होने के बाद ही पता लग पायेगा

अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं
हालांकि, शराब की कीमत बढ़ोत्तरी के बारे में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है. दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, ‘नई आबकारी नीति 2021-22 में आबकारी शुल्क और मूल्य वर्धित कर (VAT) को लाइसेंस शुल्क में जोड़ दिया गया है. थोक मूल्य पर एक-एक प्रतिशत की दर से आबकारी शुल्क और वैट लगाया जाएगा, जिसके आधार पर खुदरा विक्रेताओं के पास शराब आपूर्ति की कीमत निकाली जाएगी.

वहीं, जारी आदेश में कहा गया है कि, ‘नई आबकारी नीति 2021-22 के तहत भारतीय और विदेशी शराब की लागत में शामिल संशोधित मापदंडों के कारण थोक मूल्य में लगभग 8-9 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है.’ इस आदेश के अनुसार, इसका शराब की अन्य श्रेणियों पर भी इसी तरह का प्रभाव पड़ सकता है.


Share

Leave a Reply