BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार बच्चों समेत पांच लोग जिंदा जले

बड़ी खबर: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार बच्चों समेत पांच लोग जिंदा जले
Share

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में भयानक हादसा हो गया। दरअसल, जिले की सलाम कॉलोनी के एक घर में सोमवार तड़के एक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे ने भयावह रूप ले लिया और आग लगने के कारण एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए।

आग की लपटों से एक ही परिवार के चार बच्चे और एक गृहस्वामी सहित पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि जब तक परिवार के सदस्य रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद खुद को संभालते, आग की लपटों ने जोर पकड़ते हुए सभी को अपनी चपेट में ले लिया। 
आग लगने के दौरान हादसे में घर के मुखिया की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश की।

मृतकों की पहचान नूर आलम, उनकी 10 साल की बेटी तोहफा प्रवीण, आठ वर्षीय बेटी शबनम प्रवीण, छह वर्षीय बेटा रहमत रजा और तीन वर्षीय बेटा मो. शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों के के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

नूर आलम पेशे से बिजली मिस्त्री थे। उनके भाई दिलावर ने बताया कि उनकी तीन शादियां हुई थीं। शहजादी बानो दूसरी पत्नी हैं। तीनों पत्नी अलग-अलग रहती हैं। रविवार शाम को ही वह दूसरी पत्नी के घर आए हुए थे और रात को पत्नी व बच्चों संग खाना खाकर सो गए। सुबह जब सिलेंडर फटने की आवाज हुई तो आसपास के लोग जुटे। आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को लोगों ने जानकारी दी। तत्काल पहुंची अग्निशमन दस्ता ने किसी तरह आगू पर काबू पाया, लेकिन तब तक बच्चों के साथ नूर आलम ने पूरी तरह झुलस कर दम तोड़ दिया था।

Share

Leave a Reply