शहर के सदर बाजार के बदरुद्दीन बंदूकवाला से ठगी, 6 हजार की एयर पिस्टल को 16 हजार में बेचा, नोट निकले नकली
रायपुर | शहर के सदर बाजार के बदरुद्दीन बंदूकवाला से ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल 6 हजार की एयर पिस्टल को 16 हजार में बेचने के बाद मुनाफे की जगह बंदूकवाला को आरोपी ने चकमा देकर 2 हजार के 8 नकली नोट थमाकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दे कि बदरुदीन आम्र्स डीलर के संचालक को पिंटू सोनी नामक युवक ने चकमा देकर 2 हजार के 8 नकली नोट थमाकर गायब हो गया। पुलिस ने तेलीपारा धमतरी निवासी आरोपी युवक के खिलाफ धारा 489ख के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।







.jpeg)












