रेल्वे स्टेशन मे चेकिंग के दौरान सोने से भरा बैग मिला , 3 आरोपी गिरफ्तार
कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम को सोने से भरी बैग मिली है। चेकिंग के दौरान जेवरात से भरे 2 बैग जब्त किए गए हैं। जब्त सोने के जेवरात की कीमत 6 करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।GRP की सूचना पर GST और आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।







.jpeg)












