BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बैंड न बराती, 17 मिनट में विवाह, दूल्हे-दुल्हन ने ऐसे लिए सात फेरे

बैंड न बराती, 17 मिनट में विवाह, दूल्हे-दुल्हन ने ऐसे लिए सात फेरे
Share

शाहजहांपुर जिले के कलान तहसील क्षेत्र के पटना देवकली शिव मंदिर में अक्षय तृतीया के अति शुभ मुहूर्त में एक विवाह हुआ। केवल 17 मिनट में वर वधू ने सात फेरे लिए। दूल्हे के सिर पर न सेहरा था, न दूल्हा घोड़ी पर बैठ कर आया। न ही बैंड बाजा था। कोरोना के कारण लगी बंदिशों के कारण ऐसी शादी हुई।

गुरु शुक्राचार्य की पावन तपोभूमि पटना देवकली शिव मंदिर पर महंत गिरी द्वारा सनाय के रहने वाले भाजपा महामंत्री व मीडिया कर्मी पुष्पेंद्र दुबे और हरदोई की प्रीति दुबे का विवाह सम्पन्न कराया गया। बेहद सादे समारोह में हुई शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर-वधू बिना किसी बैंड बाजा व बारात के मात्र 17 मिनट में जीवन की डोर में बंध गए। शादी समारोह में उपस्थित मेहमानों समेत वर वधू ने दहेज प्रथा का विरोध करते हुए यह जागरूकता संदेश युवाओं को दिया।

पुष्पेंद्र ने लड़की वालों से बतौर शगुन एक रामायण ली। पुष्पेंद्र कहा कि हमें लोगों को बेटी की अहमियत समझनी चाहिए। उनकी जीवनसंगिनी बनी प्रीति ने बताया कि दहेज प्रथा ने बहुत से परिवारों को तबाह कर दिया है। इसे खत्म करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। 


Share

Leave a Reply