BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Bank Holidays : बैंक खाता धारक ध्यान दे अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक , यहाँ देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays : बैंक खाता धारक ध्यान दे अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक , यहाँ देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Share

नई दिल्ली : बैंक खाता धारकों के लिये यह खबर काम की है। अगले महीने वितीय वर्ष शुरू हो रहा है । 10 दिन बाद अप्रैल का महीना शुरू हो रहा है. अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है, जहां वित्तीय कार्यभार बढ़ेंगे, वहीं अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भी भरमार हैं। अगले महीने गुड़ी पाड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों की वजह से कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है।

इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने अप्रैल में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

देखे अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक :- 

1 अप्रैल – बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद।
2 अप्रैल – गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद।
3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल – सरिहुल- रांची में बैंक बंद।
5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद।
9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल – डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद।
16 अप्रैल – बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद,
17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)21 अप्रैल – गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद।
23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल – शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।



 


Share

Leave a Reply