BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Bank Holidays : मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays : मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Share

नई दिल्ली : अगले महीने यानी मार्च में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मार्च महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली जैसे अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। लेकिन बैंक ग्राहक यह याद रखें कि मार्च माह में देश में हर जगह बैंक 13 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं। लिहाजा ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि बैंक किस दिन बंद और किस दिन खुले रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च महीने में बैंकों में छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत कल 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के साथ हो जाएगी। आरबीआई के अनुसार, मार्च 2022 में त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर अलग-अलग जोन में कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट-
1 मार्च महाशिवरात्रि के मौके पर कानपुर, जयपुर, लखनऊ, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम सहित देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च लोसार के मौके पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 मार्च चपचार कुट के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
6 मार्च रविवार की छुट्टी।
12 मार्च महीने का दूसरा शनिवार होने से छुट्टी।
13 मार्च रविवार की छुट्टी।
17 मार्च होलिका दहन के कारण लखनऊ, कानपुर, देहरादून और रांची जोन में छुट्टी रहेगी।
18 मार्च होली/डोल जात्रा के मौके पर कोलकाता, बंगलुरु, भुवनेश्वर, कोच्चि, चेन्नई, इंफाल और तिरुवनंतपुरम के अलावा अन्य सभी जोन में छुट्टी रहेगी।
19 मार्च होली/याओसांग के मौके पर भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में छुट्टी रहेगी।
20 मार्च रविवार की छुट्टी।
22 मार्च बिहार दिवस के मौके पर पटना जोन में छुट्टी।
26 मार्च महीने का चौथा शनिवार होने से अवकाश रहेगा।
27 मार्च रविवार की छुट्टी रहेगी।

 


Share

Leave a Reply