BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Bank Holidays:  18 दिन बंद रहेंगे बैंक…दिसंबर में छुट्टियों की लंबी है लिस्ट, जानें पूरी डिटेल

Bank Holidays:  18 दिन बंद रहेंगे बैंक…दिसंबर में छुट्टियों की लंबी है लिस्ट, जानें पूरी डिटेल
Share

 December Bank Holidays:  दिसंबर महीना शुरू होने के साथ ही बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इस महीने कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक से जुड़े कामकाज पहले से नियोजित करने की जरूरत होगी. हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी, क्योंकि कई अवकाश क्षेत्रीय और स्थानीय त्योहारों के आधार पर निर्धारित होते हैं. इसलिए जरूरी है कि ग्राहक अपने क्षेत्र के अनुसार शाखा की छुट्टियों की तारीखें ध्यान में रखें.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार दिसंबर में छुट्टियों का विवरण इस प्रकार है:

1 दिसंबर: ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस
3 दिसंबर: गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस
7 दिसंबर: रविवार
12 दिसंबर: शिलांग में पा तोगन नेंगमिनजा संगमा पुण्यतिथि
13 दिसंबर: दूसरा शनिवार, पूरे देश में अवकाश
14 दिसंबर: रविवार
18 दिसंबर: शिलांग में यू सोसो थाम पुण्यतिथि
19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस, पणजी में अवकाश
20, 21 और 22 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार और रविवार
24 दिसंबर: आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस ईव
25 दिसंबर: क्रिसमस, पूरे देश में अवकाश
26 दिसंबर: आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस सेलिब्रेशन
27 दिसंबर: कोहिमा में क्रिसमस और पूरे देश में चौथा शनिवार
28 दिसंबर: रविवार
30 दिसंबर: शिलांग में यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि
31 दिसंबर: आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इन छुट्टियों के दौरान भी यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, चेक क्लियरेंस, लॉकर और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए शाखा में जाने की योजना पहले से बनाना बेहतर होगा.


Share

Leave a Reply