BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जनवरी में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट...

जनवरी में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट...
Share

नई दिल्ली, साल 2022 आने में महज चंद दिन ही बाकी है। लोग नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगले शनिवार से जनवरी 2022 का आगाज हो रहा है, लेकिन बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि जनवरी महीने में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इस दौरान इनमें कोई कामकाज नहीं होगा। छह दिन तो शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, एक दिन गणतंत्र दिवस को लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सात दिन अन्य कारणों से भी बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। अगर आप इस दौरान बिना छुट्टी की लिस्ट देखे घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको निराश होकर वापस लौटना पड़ेगा। बता दें कि दिसंबर में 12 दिन बैंक बंद रहे हैं। इस दौरान आम लोगों बैंकों से जुड़ा कोई काम नहीं हो सका है। नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है और साल का पहला दिन होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
1 जनवरी शनिवार पहले हफ्ते का साप्तहिक अवकाश एवं नए साल का दिन
2 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
3 जनवरी सोमवार सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी मंगलवार सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी रविवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
11 जनवरी मंगलवार मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी बुधवार स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
14 जनवरी शुक्रवार मकर संक्रांति कई राज्य
15 जनवरी शनिवार पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु
16 जनवरी रविवार देश भर में सप्ताह का अवकाश
23 जनवरी रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
25 जनवरी मंगलवार राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी बुधवार गणतंत्र दिवस
31 जनवरी सोमवार असम में कार्यक्रम
इसमें राष्ट्रीय, सार्वजनिक और क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं।
 


Share

Leave a Reply