शराब पीने के दौरान बिल को लेकर बार मैनेजर से मारपीट, मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर
रायपुर | शराब पीने के दौरान बिल देने पर होटल मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बार में तोडफ़ोड़ करने की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : BIG NEWS: गंगरेल बांध में नाव पलटने से 2 लोगो की मौत,दो घायल व एक बच्ची लापता
मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर गुढिय़ारी निवासी रोशन सिंह 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह सरोवर पोॢटको होटल में बार मैनेजर हैं। 27 जनवरी की रात्रि टाटीबंध स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में गौरव श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह, प्रकाश एवं हर्षा ने बार में शराब पीने के दौरान बिल देने की बात पर गाली गलौज कर होटल में तोडफ़ोड़ कर दिया। मना करने पर प्रार्थी एवं होटल के अन्य स्टाफ के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












