BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बाराती बस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

बाराती बस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Share

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर शनिवार रात एक बड़ी घटना हुई। दुर्ग से बारात लेकर आई मनीष ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान बस के अंदर सो रहे ड्राइवर को इमरजेंसी गेट से बाहर आना पड़ा।

घटना रात करीब 3 बजे की है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़ी दूसरी बसों को तुरंत हटाना पड़ा। हालांकि, एक अन्य बस को आग से मामूली नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।

बस बारात लेकर आई थी दल्लीराजहरा

बस ड्राइवर लिकेश यादव ने बताया कि वह 52 सीटर मनीष ट्रेवल्स की बस लेकर दुर्ग से दल्लीराजहरा आया था। बस में सेंसर भी लगा हुआ था, जो हादसे के दौरान दरवाजे को लॉक कर देता है। आग लगने के बाद दरवाजे का लॉक हो गया, जिससे ड्राइवर को इमरजेंसी गेट से बाहर निकलना पड़ा।

बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरों की जांच

दल्लीराजहरा टीआई सुनील तुर्की ने बताया कि पुलिस ने बस स्टैंड के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी भी संदिग्ध हलचल का पता नहीं चला। पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 


Share

Leave a Reply