BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, विधायक दल की बैठक के बाद दी ये प्रतिक्रिया

BREAKING: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, विधायक दल की बैठक के बाद दी ये प्रतिक्रिया
Share

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया. बोम्मई बुधवार या गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोम्मई की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है.


बोम्मई ने क्या कहा?

बसवराज बोम्मई ने कहा, “मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला.” बोम्मई कर्नाटक के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा की जगह लेंगे.


हम सब बहुत खुश हैं- बीएस येदियुरप्पा

वहीं, कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं. कर्नाटक बीजेपी के नेता के सुधाकर ने कहा, "यह फैसला सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से लिया. उन्हें पार्टी से ही नहीं, पार्टी के बाहर से भी सम्मान मिलता है. बसवराज एस बोम्मई संभवत: कल शपथ लेंगे."


पूर्व दिवंगत सीएम एस आर बोम्मई के बेटे हैं बसवराज बोम्मई

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भी समर्थन था. बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं. बोम्मई येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

सोमवार को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखा और गोविंद करजोल, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामुलु, एस टी सोमशेखर, पूर्णिमा श्रीनिवास ने इसका अनुमोदन किया और पार्टी के नवनिर्वाचित नेता और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे.”
घोषणा के तुरंत बाद बोम्मई ने येदियुरप्पा से आशीर्वाद मांगा और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी. नया नेता चुनने के लिये विधायक दल की बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान बीजेपी संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे. अपनी बेदाग और गैर-विवादास्पद छवि के लिए चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है.

 


Share

Leave a Reply