विमानतल को मंजूरी न मिल पाने के कारण बस्तर की हवाई सेवा अधर में अटकी, जाने पूरी खबर
जगदलपुर | प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी उड़ान योजना जून 2017 में क्षेत्रीय उड़ान सेवा से बस्तर को जोड़ा गया था। जिस मंशा के साथ सेवा की शुरूआत की गई थी, वह पूरी नहीं हो पाई। स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में कमी के कारण बस्तर की उड़ान नये वर्ष के बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। जिसका सीधा खामियाजा बस्तर की जनता को उठाना पड़ रहा है। दिखावे के लिए हवाई सेवा का उद्घाटन आनन-फानन में कर दिया गया। जिसके बाद से अब तक यह बंद है। अब नए सिरे से प्रक्रिया प्रारंभ हुई और परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन ने 2 सी के बजाए 3 सी श्रेणी के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। सोच यह भी कि एटीआर-72 विमानों की उड़ान और लैंडिंग के लिए यदि विमानतल को मंजूरी मिल जाती है तो इससे लोग एक दूसरी जगह तक का हवाई सफर कम समय में तय कर सकेंगे। इसके साथ ही राजधानी सहित कुछ और बड़े शहरों से बस्तर का संपर्क स्थापित हो जाएगा। लेकिन बस्तर की जनता को कब तक हवाई सेवा के लिए और इंतजार करना पड़ेगा इस संबंध में कोई भी बताने की स्थिति में नही है।







.jpeg)












