BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में तस्करों का द्वीप बनता जा रहा बस्तर: गागड़ा

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में तस्करों का द्वीप बनता जा रहा बस्तर: गागड़ा
Share

रायपुर। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर जिले में शेर खाल की तस्करी के मामले में पुलिस जवानों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पूरे बस्तर में वन्यजीवों का अवैध शिकार, तस्करी जारी है जिस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार व वन अमला नाकाम है। श्री गागड़ा ने कहा कि जिस तरह से पुलिस के जवान व अन्य लोग तस्करी में संलग्न हैं, इससे लगता है कि एक संगठित गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है और पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्रवाई कर रही है। और यह सवाल उठता है कि आखिरकार वन्यप्राणी संरक्षण की दिशा में सरकार कितना संवेदनशील है? बीजापुर जिले में राष्ट्रीय वन्य अभ्यारण है जहां वन्यप्राणियों की संरक्षण को लेकर केवल मात्र कागजों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि तस्करी के मामले में कुछ कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के तार जुड़े हुए हैं जिन्हें बचाने की कोशिश प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो कई नामों के खुलासे जो सकते हैं। पूर्व मंत्री श्री गागड़ा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। 


Share

Leave a Reply