BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीसीसीआई ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, दान करेगा 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

बीसीसीआई ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, दान करेगा 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स
Share

नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना के नए नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि अब रोजाना आने वाले केसों की संख्या दो लाख के नीचे आ गई है, लेकिन इसके बाद भी लगातार लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच लगातार लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। देश में इस वक्त क्रिकेट बंद है। आईपीएल चल रहा था, लेकिन इसे कोरोना वायरस के कारण ही सस्पेंड कर दिया गया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बताया है कि वह कोरोना महामारी से लड़ने में सहायता करेगी, जिसके तहत बोर्ड 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया जाएगा। देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित है जिसके कारण ऑक्सीजन अन्य मेडिकल उपरकरणों की मांग तेज हो गई है। अगले कुछ महीने भारतीय क्रिकेट बोर्ड देश भर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटेगा, ताकि जरूतमंदों को इसे उपलब्ध कराया जा सके।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि बोर्ड इस बारे में अवगत है कि मेडिकल स्वास्थ्यकर्मी इस महामारी से जंग में कितनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये लोग सच्चे फ्रंटलाइन वर्कर हैं लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बोर्ड ने हमेशा स्वास्थ्य सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स से लोगों को तुरंत राहत मिलेगी मरीज को स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि इस वायरस के खिलाफ हमें कंधा से कंधा मिलाकर चलना है। बीसीसीआई को पता है कि इस वक्त मेडिकल उपकरणों की कितनी जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं इससे देशभर में इसकी मांग पूरी हो सकेगी। हम सबने इस महामारी के कारण काफी कुछ सहा है लेकिन वैक्सीन के होने से कुछ राहत मिली है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह वैक्सीन लें। बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है 2018-18 की बैलेंस शीट के अनुसार, इसकी कुल आय 14,489.80 करोड़ रुपये थी।
 


Share

Leave a Reply