BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंचे, भारत मे T20 World Cup के आयोजन पर आ सकता है फैसला

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंचे, भारत मे T20 World Cup के आयोजन पर आ सकता है फैसला
Share

 मुंबई. भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर जल्द ही बड़ा फैसला आ सकता है| कोरोना के कारण इसके आयोजन पर संशय है, बीसीसीआई आईपीएल के बचे 31 मैच के अलावा टी20 वर्ल्ड कप का आयाेजन भी यूएई में कर सकता है| टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर चर्चा करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंच चुके हैं, जल्द वर्ल्ड के आयोजन पर बड़ा फैसला हो सकता है, आईसीसी ने इस पर फैसला करने के लिए 28 जून तक का समय दिया है|

न्यूज एजेंसीयो के मुताबिक टैक्स छूट को लेकर बीसीसीआई को 15 जून तक आईसीसी को जानकारी देनी है| बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘सौरव गांगुली मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अहम चर्चा करने जा रहे हैं, टैक्स छूट को लेकर आईसीसी को मंगलवार तक जानकारी देनी है| आयाेजन पर फैसला 28 जून तक लिया जाना है, ऐसे में अगले कुछ दिन में टूर्नामेंट को लेकर कई फैसले हो सकते हैं.’ सरकार से अगर आयोजन को लेकर टैक्स छूट नहीं मिलती है तो बीसीसीआई की ओर से आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू में लगभग 900 करोड़ रुपए की कटौती होगी|

यूएई के अलावा श्रीलंका भी आयोजन की रेस में

यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर बीसीसीआई और यूएई बोर्ड में चर्चा चल रही है, इसके अलावा श्रीलंका भी इसके आयोजन की रेस में है| यूएई में तीन वेन्यू दुबई, शारजाह और अबुधाबी में मुकाबले हो सकते हैं. वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो सिर्फ काेलंबो में तीन स्टेडियम हैं. श्रीलंका बोर्ड ने आईपीएल के बचे मैच कराने को लेकर भी बीसीसीआई को प्रस्ताव दिया था|


यूएई में पिच को लेकर संशय

आईपीएल के अलावा कई और मुकाबले यूएई में हाेने हैं, ऐसे में वर्ल्ड कप के दौरान पिच की स्थिति उतनी अच्छी नहीं रहेगी| प्लेइंग कंडीशन को देखते हुए श्रीलंका बोर्ड से बात चल रही है, इस कारण वर्ल्ड कप के शुरुआत मैच ओमान में कराए जाने की चर्चा है| यूएई में भी पीएसएल के 20 मुकाबले चल रहे हैं. इसके बाद आईपीएल के बचे 31 मुकाबले होने हैं, इसके अलावा इंटरनेशनल सीरीज भी होनी हैं|


Share

Leave a Reply