BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई ने की इन नामो की सिफारिश

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए बीसीसीआई ने की इन नामो की सिफारिश
Share

नई दिल्ली, देश में खेल पुरस्कारों का वक्त करीब आता जा रहा है। 29 अगस्त को देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों और कोचों को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाता है। इस साल के खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला टीम की कप्तान मिताली राज और पुरुष टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है। इन दोनों के अलावा दूसरे प्रमुख सम्मान अर्जुन अवॉर्ड के लिए के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम की सिफारिश की है। इस साल के पुरस्कारों के लिए प्रदर्शन का वक्त 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2020 के बीच का है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने काफी चर्चा के बाद इन पांचों खिलाडिय़ों का नाम भेजने का फैसला किया। मिताली राज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 22 साल पूरे किए हैं। वह महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। मिताली इस वक्त भारत की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान हैं। वहीं अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में बने हुए हैं। उन्होंने इसी साल टेस्ट में अपने 400 विकेट पूरे किए। साथ ही 2019 से 2021 के बीच हुई आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 71 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बोर्ड ने विस्तृत चर्चा के बाद सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और पुरुष टीम के दिग्गज ऑलराउंडर अश्विन के नाम की सिफारिश की है। साथ ही एक बार फिर शिखर धवन को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। उनके साथ इस पुरस्कार के लिए बुमराह और राहुल को भी शामिल किया गया है।खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के द्वारा पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीफ 5 जुलाई है, जो पहले 21 जून तक थी। मंत्रालय ने इसे बढ़ाने का फैसला किया था। क्रिकेट के अलावा हॉकी इंडिया की ओर से गोलकीपर पीआर श्रीजेश का नाम खेल रत्न और हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है। वहीं भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की बजाए ओडिशा सरकार ने स्प्रिंटर दुती चंद को खेल रत्न के लिए नामित किया है। 


Share

Leave a Reply