BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खिलाड़ियों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करेगी BCCI: राजीव शुक्ला

खिलाड़ियों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करेगी BCCI: राजीव शुक्ला
Share

फ्रेंचाइजियों के बीच बढ़ते कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले खिलाड़ियों को वैक्सीन दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एएनआई को दिए बयान में खबर की पुष्टि की है।
शुक्ला ने कहा, “कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए, मुझे लगता है कि एकमात्र हल वैक्सीन ही है। बीसीसीआई भी यही सोच रही है कि खिलाड़ियों को वैक्सीन दिलानी चाहिए। किसी को भी नहीं पता कि कोरोना वायरस कब खत्म होगा और इसकी डेडलाइन नहीं बता सकते हैं, कि ये कब खत्म होगा ताकि खिलाड़ी खुलकर खेल सकें। इसलिए मुझे लगता है कि हमें अब इस बारे में सोचना चाहिए। खिलाड़ियों का भी वैक्सिनेशन किया जाना चाहिए।”
बीसीसीआई उपाध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या बीसीसीआई ने वैक्सिनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है तो शुक्ला ने कहा कि बोर्ड इस पर विचार कर रहा है।
अब तक दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पाडिक्कल कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। हालांकि दूसरे टेस्ट में निगेटिव आने के बाद राणा ने स्क्वाड के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
 


Share

Leave a Reply