BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चिकन खाने वाले हो जाओ सावधान, हज़ारो मुर्गियों को किया गया डिस्पोज, जाने क्या है वजह

चिकन खाने वाले हो जाओ सावधान, हज़ारो मुर्गियों को किया गया डिस्पोज, जाने क्या है वजह
Share

कोरिया | छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में मुर्गियों व बटेरों में फैले संक्रमण के मद्देनजर यहां मुर्गियों व बटेरों को डिस्पोज किया जा रहा है. ताकि इलाके में बर्ड फ्लू न फैल पाए. यहां 3300 मुर्गी–बटेर की मौत होने और बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बाकी मुर्गियों को डिस्पोज किया जा रहा है. पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बरती जा रही एहतियातों के तहत हैचरी के 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फॉर्म एवं मीट-मटन की दुकानों को भी हटाया जा रहा है. कलेक्टर डोमन सिंह ने लोगों को चिकन नहीं खाने की सलाह दी है।

जिला मुख्यालय स्थित शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में एवीयन एन्फ्लुएन्जा अर्थात बर्ड फ्लू से मुर्गियों के मृत्यु होने की पुष्टि भोपाल के लैब में होने के पश्चात शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासकीय हेचरी बैकुण्ठपुर में रखे गये सभी 3 हजार मुर्गियों, 4 हजार चूजों एवं 2 हजार 500 अण्डे सहित 40 क्विंटल दाने आदि को नष्ट किया जा रहा है. सरकारी हैचरी व इससे सटे करीब एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों में पल रही मुर्गियों को भी डिस्पोज किया जाएगा।
 

Share

Leave a Reply