BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2021 से पहले विराट कोहली को लगे एक के बाद एक करारे झटके, 5 खिलाड़ियों ने टीम से लिया नाम वापस

IPL 2021 से पहले विराट कोहली को लगे एक के बाद एक करारे झटके, 5 खिलाड़ियों ने टीम से लिया नाम वापस
Share

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2021 के सीजन का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है और आईपीएल (ढ्ढक्करु) का मौजूदा सीजन खत्म होते ही टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। हालांकि फिलहाल अब सब का फोकस आईपीएल पर ही है। इसकी के बीच दूसरे चरण के शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली को एक के बाद एक करारे झटके लगे हैं। एक के बाद एक इसलिए क्योंकि पांच धुरंधर खिलाड़ी उनका साथ छोड़कर चले गए हैं।  


दरअसल, जिन पांच खिलाडिय़ों ने आईपीएल-2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लिया है, उनमें न्यूजीलैंड के फिन एलन और स्कॉट कुगेलेइन समेत ऑस्ट्रेलिया के तीन क्रिकेटर केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स और एडम जैम्पा शामिल हैं। एलन और स्कॉट न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए हैं इसलिए दूसरे चरण में आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे जबकि केन और सैम्स ने खुद को अनुपलब्ध बताया है। इतना ही नहीं दूसरे चरण की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस कड़ी में आरसीबी के हेड कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस यानी माइक हेसन ही कोच पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ भी चार नए खिलाड़ी जुड़े हैं। इन क्रिकेटरों में श्रीलंका के वानिंदू हसारंगा और दशमंथा चमीरा के अलावा सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड भी शामिल हैं। उनके अलावा जॉर्ज गार्टन को भी टीम में शामिल किया गया है हालांकि उन्हें अभी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से इसकी अनुमति मिलने का इंतजार है। हसारंगा टीम के लिए जैम्पा का सटीक विकल्प हैं। श्रीलंकाई स्पिनर ने शिखर धवन की अगुआई में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। वहीं टिम डेविड को उपमहाद्वीप की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलते हुए 166.66 के स्ट्राइक रेट और 45 के औसत से 180 रन बनाए थे। इसके अलावा दशमंथा चमीरा भी बेहतरीन लय में हैं।

Share

Leave a Reply