BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेलगाम कोरोना : 12 दिनों में संक्रमण दर हुई दुगनी, मृत्युदर 1.20 फीसदी

 बेलगाम कोरोना : 12 दिनों में संक्रमण दर हुई दुगनी, मृत्युदर 1.20 फीसदी
Share

नई दिल्ली। कोरोना की बेकाबू रफ़्तार के चलते देश में पिछले 12 दिनों में संक्रमण दर दोगुनी हो गई है। छह अप्रैल को संक्रमण की दर आठ फीसदी थी, जो अब 16.69 फीसदी हो गई है। वहीं, एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर 3.05 से बढ़कर 13.54 फीसदी तक जा पहुंची है।

इसी के साथ चार दिन में 9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जो बाकी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। बीते एक दिन में पहली बार 2,73,810 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1,619 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है।

देश में लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1190 था, जिसे बीते साल 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दो महीनों में दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 12 गुना तक वृद्धि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,50,61,919 हो गई। महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,769 हो गई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 19,29,329 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 12.14 फीसदी है।

छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर सबसे ज्यादा
मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दर सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 30.38 फीसदी है। वहीं, यह दिल्ली में 13.91, चंडीगढ़ में 14.47, पुडुचेरी में 15.30, दादर नगर हवेली में 15.86, हरियाणा में 15.97, लद्दाख में 17.80, मध्यप्रदेश में 18.99, राजस्थान में 23.33, महाराष्ट्र में 24.17 और गोवा में 24.24 फीसदी दर्ज की गई है।

मृत्युदर गिरकर 1.20 फीसदी
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर घटकर 86.6 फीसदी पर आ चुकी है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या फिलहाल 1,29,53,821 है। हालांकि, मृत्युदर गिरकर 1.20 फीसदी हो गई है। दो हफ्ते पहले तक यह 1.30 थी। देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक साढ़े 26 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। बीते शनिवार को देश में पहली बार एक दिन में 15.66 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच की गई जिनमें 16 फीसदी संक्रमित मिले।
 

Share

Leave a Reply