Benefits Of Vajrasana : बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिन में बस 5 मिनट कर लीजिए यह आसन, तनाव से लेकर मांसपेशियों का दर्द होगा दूर
Benefits Of Vajrasana : आज के भागदौड़ भरे दिनचर्या में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज में से एक है.योग में भी कई प्रकार की मुद्राएं होती हैं, आज हम जिस योगासन के बारे में आपको बताने वाले हैं, अगर इस आसन को आप केवल 5 मिनट भी कर लेंगे, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलेंगे. इतना ही नहीं मानसिक शांति से लेकर आपका कंसंट्रेशन बढ़ेगा और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी. हम बात कर रहे हैं वज्रासन की, वज्रासन में केवल 5 मिनट बैठने से ही आपके शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे.
कैसे किया जाता है वज्रासन
वज्रासन एक आसान और इफेक्टिव योग मुद्रा है, इसमें घुटनों के बल बैठा जाता है. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाएं. अपने घुटनों को मोड़ें, दोनों पैरों को पीछे की ओर ले जाएं और पंजों को एक साथ जोड़ लें. अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं और दोनों हथेलियां को घुटने पर रखें, रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें, आंखें बंद कर लें, धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें. इस मुद्रा में 5 से 7 मिनट तक बैठें, धीरे-धीरे आप इस टाइम को बढ़ा भी सकते हैं.
वज्रासन करने के 9 फायदे
पाचन तंत्र को बेहतर बनाएं
जी हां, वज्रासन करने से पेट के अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है. यह योगासन कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
डायबिटीज को कंट्रोल करें
रोजाना अगर आप 5 से 10 मिनट तक वज्रासन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. खासकर टाइप टू डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ही इफेक्टिव योगासन है.
वेट लॉस में मदद करें
वज्रासन करने से पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती है, इससे पाचन तंत्र तो ठीक होता ही है, साथ ही आप तेजी से कैलोरी भी बर्न कर सकते हैं. खाना खाने के बाद आपको 5 मिनट वज्रासन में जरूर बैठना चाहिए.
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाएं
रोजाना 5 से 10 मिनट तक वज्रासन में बैठने में शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखने में भी मदद मिलती है.
तनाव को कम करें
जी हां, वज्रासन आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे दिमाग को शांत करने में भी मदद मिलती है. ये स्ट्रेस-एंजाइटी को कम करके आपके मन को शांत कर सकता है.
घुटनों और पैरों के दर्द में फायदेमंद
अगर आप रोजाना 5 से 10 मिनट तक वज्रासन करते हैं, तो इससे आपके घुटनों और पैरों के दर्द में फायदा मिलता है. आर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों को भी इससे बेहतरीन फायदे होते हैं.
पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करें
जब आप कुछ समय के लिए वज्रासन में बैठते हैं, तो इससे आपका बॉडी पोस्चर ठीक होता है और यह आपके पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने में मदद कर सकता है.
UTI में हेल्प करें वज्रासन
यूरिनरी सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में वज्रासन मदद करता है, इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या यूरिन से संबंधित समस्या नहीं होती है.
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
जब आप घुटने के बल बैठते हैं, तो इससे आपके पैरों के साथ ही पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती है. साथ ही हाथ, गर्दन और दिमाग की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
T20 World Cup 2026 : बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक, विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
03-Feb-2026 11:16:31 am -
सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, 'इक्का' के टीजर ने बढ़ाया उत्साह
04-Feb-2026 9:58:55 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am







.jpeg)












