BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बंगाल हिंसा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रथम कार्यकाल की याद दिला दी- श्रीचंद सुन्दरनी

बंगाल हिंसा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रथम कार्यकाल की याद दिला दी- श्रीचंद सुन्दरनी
Share

रायपुर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव उपरांत राजनैतिक परिदृश्य एवं बंगाल में भाजपा कार्यकर्तओं की वर्तमान स्थिति पर वर्चुवल माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री मा. भूपेंद्र यादव जी के प्रबोधन कार्यक्रम को भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व कार्यकर्ताओं ने सुना।
राष्ट्रीय महामंत्री माननीय भूपेंद्र यादव जी ने कहा कि बुद्धिजीवी के लिए जाना जाने वाला बंगाल आज राजनीतिक हिंसा के लिए जाना जाता है । चुनाव के पश्चात बंगाल में भाजपा के कार्यालय जलाए जा रहे हैं, कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार हो रहा है कि यह एक महिला नेता के शह पर हो रहा है।
उद्बोधन पश्चात कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा बंगाल हिंसा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रथम कार्यकाल की याद दिला दी। आज भी कांग्रेस की मानसिक हिंसा जारी है। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा कार्यकर्ताओं की हालत को देखते हुए इस सरकार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा और इक्षाशक्ति और मजबूत हो गई है।
एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस, अशोक बजाज, बजरंग खंडेलवाल, अमरजीत छाबड़ा, गोपी साहू, अकबर अली, खेम सेन, सुनील चौधरी, राहुल राव, वंदना राठौर, रविन्द्र सिंह, विनय बजाज, दीपक तन्ना, तोषण साहू, सुजीत सरकार उपस्थिति थे।
 


Share

Leave a Reply