बेनहुर रावतिया बने निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बने पुरषोत्तम सल्लुर, जाने कहा की है ये खबर
बीजापुर | बीजापुर नगर पालिका के चौथे अध्यक्ष बेनहुर रावतिया और पुरषोत्तम सल्लुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया है । भाजपा ने इस चुनाव में भाग नही लिया इस कारण वोटिंग नही कराया गया है । सभी निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी जायेगी ।
नगर पालिका बीजापुर के पन्द्रह वार्डो में से 12 वार्डो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए नगर सरकार पर अपना कब्जा बना लिया था, किन्तु अध्यक्ष उपाध्यक्ष को लेकर संसय की स्थिति बनी हुई थी । सोमवार 6 जनवरी को नवनिर्वाचित पार्षदों के सपथ ग्रहण के बाद बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी , जिले के प्रभारी सत्तार अली, प्रदेश सचिव अजय सिंह व जिलाध्यक्ष लालू राठौर की उपस्थिति में सभी निर्वाचित पार्षदों ने सर्वसम्मति से बेनहुर रावतिया को अध्यक्ष और पुरषोत्तम सल्लुर को उपाध्यक्ष चुन लिया गया है । भाजपा के महज तीन पार्षद ही चुनाव जीत कर आये जिसके चलते भाजपा ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नही लिया । बेनहुर रावतिया ने अध्यक्ष व पुरषोत्तम ने उपाध्यक्ष के लिये अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, सभी औपचारिकताओं के बाद आधिकारिक रुप से अध्यक्ष उपाध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी।







.jpeg)












