BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सावधान: अगर आपके पास आया है ये मैसेज या ई मेल तो चोरी हो सकता है पैसा, सरकार ने जारी किया अलर्ट

 सावधान: अगर आपके पास आया है ये मैसेज या ई मेल तो चोरी हो सकता है पैसा, सरकार ने जारी किया अलर्ट
Share

नई दिल्ली। कोरोना काल में इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है, जिसके बाद से देश में ऑनलाइन, बैंकिंग फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे है। इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग-पेमेंट के बढ़ते उपयोग का फायदा साइबर अपराधी फ्रॉड करने के लिए उठा रहे हैं। आपको बता दें इन दिनों कोरोना के नाम पर ये फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है। सरकार के एक ट्विटर हैंडल जिसका नाम साइबर दोस्त है, के जरिए लोगों को इस नए तरीके से सचेत किया गया है।

 

मंत्रालय ने लोगों को सचेत किया है कि वो इस तरह की कोई गलती न करें। साथ ही कहा है कि आपके पास आने वाले किसी भी कॉल, मैसेज या ई मेल पर आने वाले किसी भी लिंक को क्लिक न करें।

 


 

इस तरह के मामले पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा सामने आए हैं। सरकार और बैंकों ने यह बीड़ा उठाया कि वो लोगों को साइबर क्राइम के लिए सचेत किया जाएगा। लेकिन फिर भी इस तरह के क्राइम बंद नहीं हो रहे हैं। साइबर क्रिमनल लोगों को लूटने के लिए कई तरीके अपनाते हैं।

 


 

आपको बता दें कि इस लिंक पर क्लिक कर हैकर्स आपकी सभी जानकारी चुरा सकते हैं। ऐसे में कभी भी ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि कई बार लोग बिना सोचे समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और हैकर्स उनकी जानकारी हासिल कर लेते हैं। गृह मंत्रालय ने की तरफ से साइबर दोस्त के जरिए जो ट्वीट किया गाय है उसमें इस मैसेज का प्रारूप दिखाया गया है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज रिसीव होता है तो इसकी शिकायत तुरंत साइबर क्राइम पुलिस में करें। साथ ही मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

 


फर्जी मैसेज से कैसे बचें? सरकार की ओर से समय समय पर फेक मैसेज के बारे में अलर्ट जारी किया जाता है। इसके साथ ही आपको किसी अनजान नंबर से आए मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए और ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचना चाहिए। जिससे कोई ओर यूजर फ्रॉड का शिकार न हो।

Share

Leave a Reply