लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भारत की बारिश बनी पाकिस्तान के लिए आफत, छोड़ा पानी तो बढ़ी टेंशन, गांव किए गए खाली

भारत की बारिश बनी पाकिस्तान के लिए आफत, छोड़ा पानी तो बढ़ी टेंशन, गांव किए गए खाली
Share

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के अधिकारियों ने सतलुज और अलची बांध में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ से संबंधित अलर्ट जारी किया है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने सोमवार को भारत द्वारा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज में बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी किया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि पंजाब के पीडीएमए ने जिले के गंडा सिंह वाला गांव में 125,000 और 175,000 क्यूसेक के बीच बाढ़ का पानी पहुंचने की संभावना जताई है.

इसके अलावा संबंधित एजेंसियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं.

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम का आरोप, बोलीं - पीएम मोदी को खुश करने के लिए कश्मीर का सौदा...

पीडीएमए खैबर पख्तूनख्वा के महानिदेशक ने कहा कि भारत की ओर से अचानक अलची बांध में पानी छोड़ा गया है, जिससे सिंधु नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है.

उन्होंने विभिन्न प्रांतीय उपायुक्तों को एक चेतावनी जारी करते हुए एक पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि पानी को तारबेला बांध तक पहुंचने के लिए 12 घंटे लगेंगे, जबकि डेरा इस्माइल खान तक पानी पहुंचने में लगभग 15 से 18 घंटे का समय लगेगा.

PM मोदी से 30 मिनट बात करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को मिलाया फोन, तनाव कम करने की अपील की

अधिकारी ने प्रांतीय अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिंधु नदी के पास निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एहतियात के तौर पर नौकाएं और तैराक का इंतजाम करने को भी कहा गया है.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा को तीन साल का सेवा विस्तार


Share

Leave a Reply