BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Bhabhi ji Ghar par Hai : तिवारी और विभूती ने किया KISS, दर्शक हुए हैरान..आखिर क्या है माजरा?

Bhabhi ji Ghar par Hai : तिवारी और विभूती ने किया KISS, दर्शक हुए हैरान..आखिर क्या है माजरा?
Share

‘भाबीजी घर पर है’….इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है क्योंकि इसका कंटेंट अक्सर लोगों को खूब गुदगुदाता है. यही कारण है कि हाल ही में इस शो ने अपने 1400 एपिसोड पूरे किए हैं जिसका जश्न भी मनाया गया था. वहीं अब इस शो के एक सीन की फोटो वायरल हो गई है जिसमें तिवारी और विभूति दोनों किस करते नज़र आ रहे हैं. जैसे ही इस तस्वीर को दर्शकों ने देखा तो वो भी हैरान हो गए हैं.


आने वाले एपिसोड के एक सीन की फोटो हुई वायरल
खास बात ये है कि 'भाबीजी घर पर है' सीरियल में तिवारी जी का रोल निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौर ने खुद ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. साथ ही उन्होंने इसके साथ कैप्शन भी लिखा है - 'अबे ये लिपलॉक कैसे हो गया. विभूती जी और तिवारी जी बहुत नीच इंसान हैं, वो नाइस होता है पगली सही नहीं पकड़े है.'
यानि आने वाले एपिसोड में तिवारी और विभूति के बीच कुछ ऐसा ही सीन देखने को मिलने वाला है. हालांकि ये सब क्यों होगा और किस वजह से होगा ये जानने के लिए आपको ये सीरियल देखना होगा.

 


1400 एपिसोड किए हैं पूरे

हाल ही में 'भाबीजी घर पर है' सीरियल ने अपने 1400 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया था. और इस जश्न में पूरी टीम शामिल हुई थी. वहीं सौम्या टंडन यानि अनीता भाभी अब इस शो को अलविदा कह चुकी हैं फिर भी शो के मेकर्स ने उनके घर पर शो के 5 साल पूरे होने का केक पहुंचाया. जिसके बाद सौम्या ने एक वीडियो शेयर कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कहा था - 'ये केक भेजने के लिए मैं मेकर्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. मैं 5 साल तक इस शो का हिस्सा रही थी. भले ही अब मैं शो का हिस्सा नहीं हूं मगर इसके बाद भी मुझे याद किया गया है इस बात से मैं खुश हूं. ये शो हमेशा मेरे लिए खास रहा है. मुझे इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि ये शो सभी के लिए स्पेशल होगा.' अगस्त 2020 को सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं नई अनीता भाबी के रोल में शेफाली जरीवाला की एंट्री होने की बात सामने आ रही थी लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है.

 


Share

Leave a Reply