BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

करोड़पति तिवारी जी: भाभीजी घर पर हैं के "तिवारी जी" लेते है एक एपिसोड के इतने रूपये फ़ीस, पढ़े पूरी खबर

 करोड़पति तिवारी जी: भाभीजी घर पर हैं के "तिवारी जी" लेते है एक एपिसोड के इतने रूपये फ़ीस, पढ़े पूरी खबर
Share

लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौड़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। फिर कुछ सालों बाद सीरियल में काम मिलना शुरु हुआ और फिर कई फिल्मों में भी रोहिताश ने काम किया।

भाभीजी घर पर हैं' में रोहिताश गौड़ एक ऐसे शख्‍स का किरदार निभाते हैं जिसका कच्‍छे बनियान का बिजनेस है। वह भोली भाली 'अंगूरी भाभी' का पति है और हर पल उनकी नजर अपनी पड़ोसन अनीता भाभी पर रहती है। इस शो के एक एपिसोड़ के लिए रोहिताश मोटी रकम लेते हैं।

खबरों के अनुसार रोहिताश गौड़ इस मजेदार किरदार को निभाने के लिए प्रति एपिसोड 60 हजार रुपए फीस लेते हैं। टीवी शो में कंजूस बिजनेसमैन का किरदार करने वाले रोहिताश असल जिंदगी में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कई कारें हैं।

अपनी एक्‍ट‍िंग और एक्‍सप्रेशन के बल पर रोहिताश घर-घर में पसंद किए जाते हैं। रोहिताश गौड़ मूलत: चंडीगढ़ के रहने वाले है। उन्हें बचपन से ही एक्‍ट‍िंग का जुनून सवार था तो वे मुंबई चले आए। उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

2001 में आई फिल्‍म वीर सावरकर से उन्‍होंने फिल्‍मों में कदम रखा। टीवी शोज़ के अलावा रोहिताश गौड़ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करते रहे हैं। आमिर खान की फिल्म, पीके में उनके पुलिस इंस्पेक्टर पांडे के किरदार को खूब सराहना मिली थी।

Share

Leave a Reply