BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला मना रहा प्रशिक्षण पखवाड़ा, 10 सत्रों में कार्यकर्ताओं को देश के इतिहास से लेकर वर्तमान तकनीक तक का होगा प्रशिक्षण

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला मना रहा प्रशिक्षण पखवाड़ा, 10 सत्रों में कार्यकर्ताओं को देश के इतिहास से लेकर वर्तमान तकनीक तक का होगा प्रशिक्षण
Share

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रायपुर जिला अंतर्गत चारों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
19 और 20 दिसंबर को रायपुर उत्तर विधानसभा का ,21 और 22 दिसंबर को रायपुर ग्रामीण विधानसभा का, 26 और 27 दिसंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा का प्रशिक्षण एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में तथा 26 और 27 दिसंबर को को रायपुर पश्चिम का प्रशिक्षण मोहन मैरिज पैलेस टाटीबंध में रखा गया है।
19 दिसंबर को आयोजित उत्तर विधानसभा के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह करेंगे । उद्घाटन सत्र को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत व जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी संबोधित करेंगे।

भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व प्रचार मंत्री राजीव मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की 10 सत्रों में आयोजित दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा , राज्य के विकास में भाजपा की भूमिका ,आत्मनिर्भर भारत का संकल्प के साथ साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास व वर्तमान परिदृश्य में कदम ताल मिलाने के लिए सोशल मीडिया के उपयोग आदि विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ।


 


Share

Leave a Reply