BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दूसरी बार मां बनी Bharti Singh, लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश

दूसरी बार मां बनी Bharti Singh, लेकिन अधूरी रह गई ये ख्वाहिश
Share

 कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारी गूंज गई है. 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. पेरेंट्स बनने पर कॉमेडियन और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं. दूसरी बार भी वो लड़के की मां बनी हैं.

दूसरी बार भी बेटे की मां बनीं भारती

बता दें कि आज सुबह वो लाफ्टर शेफ की शूटिंग करने जाने वाली थीं, लेकिन जैसे ही उनका वॉटर बैग फटा तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दूसरे बेटे के आने से उनके बेटे लक्ष्य यानी गोला को अपना छोटा भाई मिल गया है. हालांकि भारती सिंह (Bharti Singh) चाहती थी कि उन्हें गोली यानी बेटी हो. उन्होंने अपने व्लॉग में एक बार कहा था कि वो इस बार बेटी चाहती हैं. लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अब अधूरी रह गई है.

प्रेग्नेंसी टाइम में भी किया काम

अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम में भारती सिंह (Bharti Singh) ने काफी काम किया है. वो कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 को होस्ट करती हैं. सेट पर भारती अक्सर आने वाले बच्चे को लेकर बात किया करती थीं. प्रेग्नेंसी के टाइम वो व्लॉग शूट करती थीं और शूट पर भी जाती थीं. हाल ही में भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) और बेटे के साथ अपना मैटरनिटी शूट कराया था. उन्होंने फोटोज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था.

बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने 9 साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को शादी कर लिया था. साल 2022 में कॉमेडियन ने बेटे गोला को जन्म दिया था. दोनों की पहली मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ में हुई थी. ये कपल अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के व्लॉग्स यूट्यूब पर भी शेयर करते रहते हैं. वहीं, अब वो दूसरी बार बेटे की मां बन गई हैं.


Share

Leave a Reply