BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भीष्म पितामह ने पति-पत्नी को एक ही थाली में भोजन करने को उतना ठीक नहीं माना

भीष्म पितामह ने पति-पत्नी को एक ही थाली में भोजन करने को उतना ठीक नहीं माना
Share

भीष्म पितामह ने अर्जुन को दिए महत्वपूर्ण संदेशों में कहा है कि जिस थाली को किसी का पैर लग जाए उस थाली का त्याग कर देना चाहिए. भीष्म ने बताया कि भोजन के दौरान थाली में बाल आने पर उसे वहीं छोड़ देना चाहिए. बाल आने के बाद भी खाए जाने वाले भोजन से दरिद्रता की आशंका बढ़ती है. भोजन पूर्व जिस थाली को कोई लांघ कर गया हो ऐसे भोजन को ग्रहण नहीं करना चाहिए. इसे कीचड़ के समान छोड़ देने वाला समझना चाहिए. भीष्म पितामह ने अर्जुन को बताया कि एक ही थाली में भाई-भाई भोजन करें तो वह अमृत के समान हो जाती है. ऐसे भोजन से धनधान्य, स्वास्थ्य और श्री की वृद्धि होती है. अर्जुन स्वयं पांच भाई थे और मिलजुल कर और साझा कर के भोजन किया करते थे. लाक्षागृह की घटना के बाद ब्राह्मण वेश में जब अर्जुन ने द्रौपदी को स्वयंवर में जीता तो माता कुंती ने उन्हें अनजाने ही आपस में बांट लेने को कह दिया था. इस प्रकार द्रौपदी पांचों भाइयों की आत्मा के रूप में स्थान पाईं. भीष्म पितामह ने पति-पत्नी को एक ही थाली में भोजन करने को उतना ठीक नहीं माना है. भीष्म के अनुसार एक ही थाली में पति-पत्नी भोजन करते हैं तो ऐसी थाली मादक पदार्थों से भरी मानी जाने वाली होती है. संभव हो तो पत्नी को पति के उपरांत भोजन करना चाहिए. ऐसा माना गया है कि इससे घर में सुख बढ़ता है. हम यहां स्पष्ट कर दें कि भीष्म पितामह की इस बात से कई लोग इत्तिफाक नहीं भी रख सकते हैं. लेकिन यहां यह बात केवल पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप रखी गई है. 


Share

Leave a Reply