BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली में राहुल के साथ भूपेश और सिंहदेव की बैठक ख़त्म, ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कहा

दिल्ली में राहुल के साथ भूपेश और सिंहदेव की बैठक ख़त्म, ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कहा
Share

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल रहे। बैठक खत्म होने के बाद बाहर प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, किसी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

मीडिया ने ढाई साल के कार्यकाल के फार्मूले पर जब सवाल पूछा, तो जवाब में पुनिया ने दो टूक कहा कि, ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई है। राहुल गांधी के साथ बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी पुनिया, भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव एक साथ बाहर निकले। मुख्यमंत्री बघेल ने सिर्फ इतना कहा कि छत्तीसगढ़ की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। वहीं पुनिया ने कहा कि, राज्य के पांचों संभागों के हालातों पर चर्चा की गई। आने वाले चुनाव की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर भी रायशुमारी की गई है। मीडिया ने पुनिया से पूछा कि, ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर क्या चर्चा की गई? क्या राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर बातचीत हुई है? इस पर पुनिया ने दो टूक कहा कि, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।


Share

Leave a Reply