लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

किसानों को धान की कीमत 2500रु प्रति क्विंटल एवं आदिवासियों को जमीन लौटाने वाले सक्षम मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल

किसानों को धान की कीमत 2500रु प्रति क्विंटल एवं आदिवासियों को जमीन लौटाने वाले सक्षम मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल
Share

रायपुर | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि निश्चित तौर पर भूपेश बघेल सक्षम और जनहितैषी मुख्यमंत्री हैं जो छत्तीसगढ़ की सर्वांगीण विकास की सोच रखते हैं। तभी तो किसानों को धान की कीमत 2500रु प्रति क्विंटल दे रहे हैं आदिवासियों की जमीन लौटाया हैं।तेंदूपत्ता का मानक दर 2500रु से बढ़ाकर 4000रु प्रति बोरा किए हैं 14580 शिक्षकों की भर्ती, सहित अनेक जनकल्याणकारी फैसले लेकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल बना रहे हैं।

पढ़ें : युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, भाई को फंदे में लटका देख दूसरे भाई ने की अपने आप को ब्लेड से काटने की कोशिश 

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के बहुउद्देशीय बोधघाट परियोजना में केंद्र सरकार से मदद मांगी बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार सहित बस्तर के विकास के लिए औद्योगिक स्थापना हेतु स्थानीय खनिज संपदा पर 30 परसेंट की छूट की मांग किए हैं इसमें भाजपा नेताओं को तकलीफ क्यों हो रही है? 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र का विरोध करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के छत्तीसगढ़ विरोधी कृत्यों को ही आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के नेता नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ का किसान नौजवान यहां की महिलाएं खुशहाल हो।बीते 7 साल में मोदी सरकार ने ऐसा कोई काम नही किया जिसकी चर्चा हो मोदी सरकार के हर फैसले ने सिर्फ आमजनता को मुसीबत में डालने का काम किया है बीते सात साल में मोदी सरकार ने असफलताओं का नया कीर्तिमान रचा है मोदी सरकार की नाकामी जनविरोधी नीतियों के चलते भाजपा नेताओं के दिमाग मे नकारात्मकता घर बना लिया  है।
 
 
भाजपा नेता इस बात को भलीभांति मानते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा केंद्र सरकार से मांगी गई मदद को केंद्र सरकार पूर्ति करने में अक्षम है। और भाजपा की केंद्र सरकार यदि छत्तीसगढ़ के जन भावनाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे ऐसे में भाजपा की किरकिरी होगी और भाजपा नेता जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे इससे बचने के लिए भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के विकास विरोधी कृत्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार निरंतर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के समय बाधा अड़चन पैदा करती है पहले 2500 रु के दाम पर धान खरीदी में अड़ंगा लगाया गया उसमें असफल होने के बाद अब किसानों से धान खरीदने के लिये बोरा देने में आनाकानी कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों को 2500रु धान की कीमत देने प्रतिबद्ध है।
 

Share

Leave a Reply