लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने घटना की भूपेश बघेल ने की कड़ी निंदा

 प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने घटना की भूपेश बघेल ने की कड़ी निंदा
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। 
 
बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस बल द्वारा रोके जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार प्रजातंत्र के खिलाफ जाकर काम कर रही है। जिस तरह से वहां की पुलिस ने प्रियंका गांधी को रोका गया और बिना गिरफ्तारी वारंट के उन्हें ना केवल रोका गया बल्कि उनसे धक्कामुक्की व दुव्र्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि देश में अगर कहीं घटना होती है तो विपक्षी दल जरूर वहां जाते है, अगर सत्ता जाना चाहती है तो जरूर जाये लेकिन विपक्ष को रोका जाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में आंशु पोछना भी गुनाह हो गया है। एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया जा रहा है।

Share

Leave a Reply