BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भूपेश कैबिनेट ने बैठक में लगाई कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर, जाने क्या है पूरी खबर...

 भूपेश कैबिनेट ने बैठक में लगाई कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर  मुहर, जाने क्या है पूरी खबर...
Share

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले बंदे मातरम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार के गाए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर को बलिदान दिवस का उल्लेख किया जाएगा। साथ ही सदन की कार्रवाई चलेगी। मंत्रियों का संबोधन भी होगा।

कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राम गमन पथ को पर्यटन परिपथ के तौर पर विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सिर्फ बस्तर नहीं बल्कि कोरिया जिले से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़ सरकार पूरे राम पथ गमन को विकसित करेगी। 

इसके साथ ही अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 25 नवम्बर यानी सत्र के पहले दिन ही सरकार अनुपूरक बजट लाएगी । 26 नवंबर को पारण किया जाएगा।

प्रदेश के 51 जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में राज्य सरकार ने सरगुजा से लेकर बस्तर के बीच स्थित आठ स्थलों का चयन किया है। इनमें सीतामढ़ी ( कोरिया),रामगढ़ ( सरगुजा),शिवरीनारायण ( जांजगीर चाँपा),तुरतुरिया (बलौदा बाज़ार),चंद्रखुरी (रायपुर),राजिम ( गरियाबंद),सिहावा (धमतरी ) और जगदलपुर ( बस्तर ) शामिल हैं। इस परियोजना की शुरुआत माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी से की जाएगी।

श्री चौबे ने विपक्ष द्वारा जबरदस्त तैयारी के सवाल पर कहा कि सदन चर्चा के लिए होता है। शीतकालीन सत्र के दौरान हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। हमारा वर्षगांठ भी पूरा हो रहा।इसलिए वर्षभर की उप्लब्धधियों को सदन के माध्यम से जनता के बीच ले जाया जाएगा।

Share

Leave a Reply