BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा ने कहा - अहंकार में भूपेश सरकार की भाषा बेकाबू हो रही, जाने पूरी खबर

भाजपा ने कहा - अहंकार में भूपेश सरकार की भाषा बेकाबू हो रही, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल निकाय चुनावों में कांग्रेस की तयशुदा पराजय को देखते हुए अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं जो उनकी बेकाबू भाषा और अहंकार से प्रदर्शित हो रहा है।

भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सत्ता को जनसेवा और प्रदेश के सर्वांगीण उत्थान के लिए साधन के तौर पर इस्तेमाल किया जबकि प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ने सत्ता को साध्य मानकर उसकी ललक में जो कुछ किया, प्रदेश उसका साक्षी है। आज सत्ता में आने के बाद उनसे लोकतांत्रिक विनम्रता की अपेक्षा थी, लेकिन सत्ता मिलते ही अपना आपा खो बैठे मुख्यमंत्री बघेल बदलापुर की राजनीति पर उतारू हो गए। जनता से किए वादों से मुकरकर मुख्यमंत्री ने झूठ-फरेब  और वादाखिलाफी की नित-नई मिसालें पेश की और भाजपा की पूर्व राज्य सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री और दीगर नेताओं की चरित्र हत्या करने के लिए झूठे आरोप और झूठे मामले गढ़े। अपनी बदनीयती, कुनीतियों और नेतृत्व के दीवालिएपन से बदहवास मुख्यमंत्री के तौर पर अब वे अपनी भाषा तक पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह समझ रही है कि अपना आपा कौन खो रहा है? 
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र चौबे द्वारा भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ‘सबसे बड़ा झूठा’ कहे जाने पर कड़ा एतराज जताया है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि झूठ-फरेब और भ्रम फैलाने की राजनीति कांग्रेस का चरित्र रहा है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल वादाखिलाफी और झूठ की मिसाल है। सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश सरकार के मंत्री भी अपना वैचारिक दीवालियापन जिस तरह प्रदर्शित कर रहे हैं, यह निकाय चुनावों में कांग्रेस की तयशुदा हार की बौखलाहट की तस्दीक कर रहा है क्योंकि प्रदेश की त्रस्त जनता इन चुनावों के जरिये कांग्रेस के सत्ता-मद और झूठ-फरेब का हिसाब चुकता करने का पक्का मन बना चुकी है।

Share

Leave a Reply