BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ख़त्म हुई राहुल-प्रियंका संग भूपेश की बैठक, अब सिंहदेव की बारी

ख़त्म हुई राहुल-प्रियंका संग भूपेश की बैठक, अब सिंहदेव की बारी
Share

रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर खिंचा-तानी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम बघेल ने राहुल-प्रियंका गांधी के साथ लगभग 2 घंटे तक बैठक की। इस बैठक में पीएल पुनिया और केसी वेणूगोपाल भी मौजूद रहे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद टीएस सिंहदेव को बैठक के लिए बुलाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 55 विधायक राष्ट्रीय कांग्रेस के दफ्तर में मौजूद हैं। विधायकों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में पत्र भी लिखवाए गए हैं। ये पत्र आलाकमान तक भेजे जाएंगे। भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर कार्य किए जाने का हवाला पत्र में दिया गया है। आने वाले दिनों में बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाएं रखने की मांग विधायकों ने की है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस मुख्यालय में विधायकों के शक्ति प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है। सभी भूपेश बघेल को नहीं बदलने की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव समेत 15 जिलाध्यक्ष भी समर्थन में पहुंचे हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ के महापौर भी दिल्ली में मौजूद हैं। महापौर एजाज ढेबर, धमतरी महापौर विजय देवांगन, राजनांदगांव मेयर हेमा देशमुख और मरवाही विधायक केके ध्रुव दिल्ली में मौजूद हैं।


Share

Leave a Reply