केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा! 7 की मौत, हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह बना खराब मौसम
Kedarnath Helicopter Crash 2025: केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक बार फिर बेहद दुखद खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं से भरा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने ना सिर्फ स्थानीय प्रशासन को झकझोर दिया, बल्कि श्रद्धालुओं के बीच भी भय का माहौल बना दिया है। आज सुबह गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 5 व्यस्क यात्रियों, 1 बच्चे और पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था, जो चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को ले जा रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। इलाके में अचानक घना कोहरा और तेज़ हवाएं शुरू हो गई थीं, जिससे हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मौसम की मार और तकनीकी चूक पहले भी जानें ले चुकी हैं। सवाल यह है कि क्या हमने उनसे कुछ सीखा?क्या हुआ हादसे में?
क्या थी हादसे की वजह?
मौसम की मार
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
T20 World Cup 2026 : बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक, विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
03-Feb-2026 11:16:31 am -
बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी
04-Feb-2026 10:03:44 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am







.jpeg)












