BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत व 20 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत व 20 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Share

गुवाहाटी। असम के कोकराझार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -17 पर एक ट्रक की बस से टक्कर होने पर सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना बोगरीबारी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत पनबारी क्षेत्र के निकट चटगुरी में हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया “स्थानीय लोगों और पुलिस की एक टीम ने यात्रियों को फंसे वाहनों से बचाया और अस्पतालों में भेजा। उन्होंने बताया कि हमें ऐसी खबरें मिली हैं कि दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 20 अन्य घायल हो गए और उनका इलाज क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस सप्तग्राम से धुबरी जा रही थी, जबकि ट्रक गुवाहाटी जा रहा था। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दुर्घटना में जान गंवाने पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Share

Leave a Reply