बड़ा हादसा : राजधानी के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढही, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है। कई घरों में भी पानी घुस गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि बारिश की वजह से सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में कई लोगों की हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं अब तक एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, हादसे की वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और इस वक्त मौके पर पुलिस के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की सूचना नगर निगम को भी दी गई है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। pic.twitter.com/CGWKImEsph
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2021
यहां पुलिस, MCD और NDRF की टीम मौजूद है। इमारत में फंसे लोगों की जानकारी नहीं हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। एक व्यक्ति को सर में चोट आई है जिसको अस्पताल भेजा गया है। सूचना के मुताबिक नीचे दुकानें थीं और ऊपर की मंज़िलों में लोग रह रहे थे: जॉइंट सीपी,सेंट्रल रेंज,एन.एस.बुंदेला https://t.co/GxF7aMuok7 pic.twitter.com/TNdgmmagRQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2021







.jpeg)












