BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रॉला से टकराया दूसरा ट्रॉला, तीन की मौत

बड़ा हादसा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रॉला से टकराया दूसरा ट्रॉला, तीन की मौत
Share

मथुरा: आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर के समीप राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रॉला में तेजगति से आते ट्रॉला ने टक्कर मार दी। जिससे एक चालक और दो क्लीनर की मौत हो गई। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों के शवों को केबिन काटकर निकला। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।


अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ट्रॉला
रविवार-सोमवार की रात्रि में ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 8433 का मथुरा से पलवल जाते समय गुलशन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एनएचआई कर्मियों द्वारा ट्रॉला को साइड कराने का कार्य किया जा रहा था। तभी सुबह करीब पौने चार बजे मथुरा की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 3451 ने पीछे से आकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉला में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों के शव केबिन में फंस गए। पुलिस ने गैस कटर की मदद से तीनों के शवों का बमुश्किल निकाला। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत पैदा हो गए। कुछ देर के लिए पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो इसके लिए एक लाइन को बंद कराकर दूसरी लाइन से यातायात को डायवर्ट कराया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Share

Leave a Reply