नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ा हादसा : शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 से ज्यादा झुलसे, दो बच्चों की मौत

बड़ा हादसा : शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 से ज्यादा झुलसे, दो बच्चों की मौत
Share

 जोधपुर. शेरगढ़ के भूंगड़ा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक शादी समारोह में दूल्हे की बारात रवाना होने से पहले सिलेंडर ब्लास्ट में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गई. इस गांव से खोखसर बारात जानी थी. 300 से ज्यादा लोग जुटे थे, तभी एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और देखते-देखते चार और सिलेंडर में भी आग फैलने से ब्लास्ट हो गए. इसमें दूल्हे सहित 60 लोग झुलस गए और दो बच्चों की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक तख्त सिंह के घर पर शादी समारोह में बड़ी संख्या में गांव के लोग और मेहमान जुटे थे. इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस लीक हुई. जिससे वहां रखे अन्य सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए. घायलों को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 जख्मी लोगों में से 51 को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. इनमें आठ लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं. 48 लोग वार्ड में एडमिट हैं और एक बच्चा आईसीयू में है. पांच और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई.

लीकेज के कारण ब्लास्ट का अनुमाम

पुलिस के मुताबिक जहां ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में बाराती मौजूद थे. झुलसे लोगों को पहले शेरगढ़ लाया गया. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है. ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि एक-एक कर पांच सिलेंडर फटे थे. ऐसा अनुमान है कि खाना बनाते समय किसी एक सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी. इसके बाद बाकी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ.

300 से ज्यादा लोग थे मौजूद

दूल्हे की बहन गवरी कंवर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शादी में शामिल होने के लिए आए थे. 300 से ज्यादा संख्या में लोग घर में इकट्‌ठे हुए थे. बुधवार रात को सुरेंद्र सिंह के घी पिलाने की रस्म हुई थी. दोपहर में बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गया. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शादी में एक-दो नहीं, बल्कि 20 सिलेंडर लाए गए थे. यदि सभी सिलेंडर में आग लग जाती तो हादसे में पीड़ितों की संख्या बढ़ जाती.


Share

Leave a Reply