BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: दुकान की शेड में उतरा करंट, चपेट में आने से 3 बच्चों सहित 5 की मौत

 बड़ा हादसा: दुकान की शेड में उतरा करंट, चपेट में आने से 3 बच्चों सहित 5 की मौत
Share

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में करंट की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सिहानी गेट के राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने छह लोग करंट की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल ले जाने पर दो बच्चों और महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान एक युवक और बच्ची ने दम तोड़ दिया। अभी एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने एक दुकान के बल्ब का होल्डर लटका हुआ था। उससे दुकान के टिन शेड में करंट उतर आया।

दुकान पर सामान लेने गई दो बच्ची करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी और फिर बच्चों की मां दौड़ पड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इसके अलावा एक पड़ोस की किशोरी भी करंट की चपेट में आ गई। करीब 10 मिनट तक एक ही स्थान पर सभी को तड़पता देख लोगों को करंट का एहसास हुआ, जिसके बाद आनन-फानन बिजली सप्लाई बंद कराकर सभी को अस्पताल ले जाया गया। 
रायबरेली की रहने वाली सीता (35) उसकी चार वर्षीय बेटी सुरभि, उसकी भतीजी सिमरन (10) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हालत नाजुक होने के कारण तीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाज के दौरान मधुबनी बिहार निवासी लक्ष्मीनारायण (24) और सीतामणी बिहार निवासी उषा की बेटी खुशी (11) ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जी टी रोड पर सुदर्शन अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया है।
 

Share

Leave a Reply