BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले

बड़ा हादसा: बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले
Share

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट एक भयानक सड़क हादसा हो गया, बुधवार सुबह एक बस एवं वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गई. बस कार के उपर चढ़ गई और कार में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई. बस कार के ऊपर चढ़ गई. कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गए.

थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गई और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गया है. कुमार ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वैगन आर के पूरी तरह जल जाने के कारण गाड़ी की पंजीकरण संख्या के अलावा अन्य विवरण नहीं मिल सका है। गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है। मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है.


Share

Leave a Reply