बड़ा हादसा: रासायनिक कारखाने में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य में जुटे दमकल कर्मी
ठाणे। महाराष्ट्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई से नजदीक ठाणे के अंबरनाथ स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और अग्निशमन अभियान के तहत आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुबह करीब पौने छह बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि अंबरनाथ और निकटवर्ती बदलापुर कस्बे से दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।`







.jpeg)












