नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ा हादसा : रसोई गैस सिलिंडर फटने से सात लोग झुलसे...

बड़ा हादसा : रसोई गैस सिलिंडर फटने से सात लोग झुलसे...
Share

महोबा : जिले में एक और घटना सामने आई जिसमें खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फट गया और भगदड़ मच गई। इससे सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान भी जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह व जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सभी के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खन्ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माझा थोक मजरा सिरसी कला में यहां के निवासी रामनाथ श्रीवास की पुत्री अंजली की शादी 20 जनवरी को झांसी जिला के गरौथा निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। लड़की अभी मायके में थे। ससुराल के लोग दूसरी बार बहू को विदा कराने आए थे। गुरुवार को सभी लोगों के लिए घर पर ही खाना बन रहा था कि तभी दोपहर करीब 12 बजे रसोई गैस सिलिंडर लीकेज हो गया और उसमें आग लग गई। घर वाले आग पर काबू पाते इससे पहले ही सिलिंडर फट गया।

उसके उछले टुकड़ों से आसपास मौजूद लोग घायल हो गए। घायलों में जिस लड़की की विदाई होने थी वह भी शामिल है। घायलों में 20 वर्षीय अंजली, 35 वर्षीय सुधा, 37 वर्षीय प्रेमा, 27 वर्षीय सुशीला, 45 वर्षीय सुकीर्ति, 35 वर्षीय कौशल्या, 60 वर्षीय जमुनिया शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जिलाधिकारी मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सभी के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों में भगदड़ मच गई। 


Share

Leave a Reply